फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से किया विक्रम नवसंवत्सर का आगाज

Thu, 30 Mar 2017 12:25 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
रॅॅली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदू धर्म का धार्मिक पर्व चैत्र नवरात्रि के साथ ही विक्रम संवत नववर्ष का नगर में धूमधाम से आगाज किया गया। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए, सुंदरकांड पाठ, दुर्गापाठ के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।     
विज्ञापन

 
इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ललितेश्वरी बड़ीमाता मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। उसके बाद मंच के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, पुुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, अभिषेक पांडे, अज्जू सोनी, वीरेंद्र सैनी, बंटी सिंधी ने नगर के प्रमुख मंदिरों पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर कुश कुटीर, रामसेतु मंदिर, राजा राम मंदिर, थानेश्वर मंदिर, नझाईबाजार हनुमान मंदिर, पाल समाज राधा कृष्ण मंदिर और चंडीमाता मंदिर में चुनरी चढ़ाई। इस मौके पर चंद्रशेखर दुबे, रामकोटी तांत्रिक, भाजपा नगर उपाध्यक्ष बृजेंद्र राजपूत, रचना साहू, निशा राजपूत, भारती जोशी, वर्षा, सपना, मेघा रजक, मनीषा रजक, शिवानी, पुष्पेंद्र रजक, प्रदीप चतुर्वेदी, ध्रुव राजा, गोल्डी राजपूत, आनंद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।       


ललितपुर। वहीं श्रीराम सेना संघ द्वारा बुधवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में देवगढ़ रोड स्थित महर्षि पाल विद्या मंदिर से बाइक रैली निकाली। रैली स्टेशन तिराहा, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सदर कांटा, घंटाघर, सावरकर चौक व तालाबपुरा होते हुए तुवन मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर राकेश राजा, उपेंद्र सिंह ठाकुर, अजय राजा चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, अंकू दुबे, मनीष यादव, राजू यादव, नीरज राजपूत, महेंद्र झा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह विश्व हिंदू परिषद की ओर से नगर में जनजागरण रैली निकाली गई। विभाग संयोजक शशांक हुण्डैत चंचल के संयोजन में निकली रैली ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान वक्ताओं ने चैत्र प्रतिपदा का महत्व लोगों को समझाया। रैली में राजा उपाध्याय, सोनू शुक्ला, निशांत तिवारी, लखन सोनी, वेद लिटौरिया, विक्की कौशिक, धर्मेंद्र पाल, प्रमोद साहू, संजू सेन, हरिओम कुशवाहा, भरत रिछारिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें