फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उपखंड कार्यालयों को खोलने की तैयारी में जुटा बिजली विभाग

विज्ञापन
electricity bulb - फोटो : electricity bulb
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत ढांचे की व्यवस्था में सुधार, बेहतर बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली बढ़ाने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में तीन नए उपखंड कार्यालयों को मंजूरी मिलने के बाद अब विद्युत विभाग कार्यालय संचालन शुरु करने की तैयारी में जुट गया है। एक सितंबर से बांसी, पाली व मड़ावरा में नए उपखंड कार्यालयों को संचालित करने की योजना है। वहीं नए कार्यालयों के संचालित होने पर नए अधिकारियों की तैनाती पर पूर्व से तैनात वर्तमान अधिकारियों द्वारा ही अतिरिक्त प्रभार के रुप में जिम्मेरारी संभाली जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में बिजली विभाग दो खंडीय और पांच उपखंडों में बंटा हुआ है और पूरे जनपद में इनके अंतर्गत आने वाले 19 विद्युत सब स्टेशनों के माध्यम से पूरे जनपद को रोशन किया जा रहा है। उपखंड प्रथम के अंतर्गत गल्ला मंडी एवं नझाई बाजार स्थित 66 व 33 केवी सब स्टेशन आते हैं। जबकि उपखंड कार्यालय द्वितीय ग्रामीण के तहत बाईपास विद्युत सब स्टेशन, बिरधा, पाली, जाखलौन, मिर्चवारा, बंगरिया एवं जाखलौन पंप केनाल सब स्टेशन आते हैं। वहीं महरौनी उपखंड कार्यालय क अंतर्गत महरौनी, बानपुर, सोजना एवं मड़ावरा और तालबेहट उपखंड के अंतर्गत तालबेहट, पूराकलाश्ं, बांसी एवं जखौरा सब स्टेशनों का संचालन हो रहा है। इसी प्रकार पंचम उपखंड के तहत नझाई बाजार एवं नेहरुनगर (नवनिर्माणाधीन) बिजली घर शामिल हैं।लेकिन अब शासन द्वारा जनपद में बांसी, पाली और मड़ावरा में तीन नए उपखंड कार्यालयों को मंजूरी दी गई है। विभाग द्वारा यह तीनों नवसृजित विद्युत उपखंड कार्यालयों का संचालन भी एक सितंबर से शुरु किया जाना है। इसके लिए विभाग द्वारा अपने स्तर से तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इसके लिए विभाग ने चिह्नित स्थानों पर नवीन कार्यालय के लिए भवनों की तलाश भी शुरु कर दी है। साथ ही कार्यालयों में कम्प्यूटर, स्टेशनरी, संबंधित डाटा रजिस्टर आदि शिफ्ट करने एवं स्टाफ की तैनाती भी होगी। फिलहाल विभाग द्वारा नए अधिकारियों की तैनाती तक वर्तमान में तैनात अधिकारियों को ही जिम्मेदारी सौंपकर कार्य कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में तीन अतिरिक्त नवीन उपखंड कार्यालयों का सृजन किया गया है। एक सितंबर से नवीन कार्यालय संचालित होना है। इसके लिए फिलहाल किराए पर भवनों की तलाश की जा रही है। नए अधिकारियों की तैनाती होने तक वर्तामान अधिकारियों को ही नए उपखंड कार्यालयों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाएगी। नए उपखंड कार्यालय बनने से मॉनीटरिंग बेहतर हो सकेगी और लाइन लॉस पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें