ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निदेशक ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनपद के बिजली विभाग के एसडीओ व अवर अभियंताआें को कुल 10, 414 लाख रुपये के वार्षिक वसूली का लक्ष्य सौंपा। साथ ही उन्होंने शत प्रतिशत वसूली न होने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निदेशक संजय अग्रवाल ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व संबंधित जिले के अधिशासी अभियंताओं से राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ ही थ्रू-रेट बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली पूरी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को हर स्तर पर निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने एवं राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजस्व वसूली कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बरती जाती है, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं को निगम द्वारा माह बार निर्धारित राजस्व बसूली लक्ष्य सौंपा गया है, जिसकी सूची सभी संबंधित एसडीओ व अवर अभियंताओं को भेज दी गई है।
किसे मिला कितना लक्ष्य
ललितपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा बिजली विभाग के एसडीओ प्रथम को अवर अभियंता बार कुल राजस्व वसूली लक्ष्य 2853.30 लाख रुपये सौंपा गया है। इसी एसडीओ द्वितीय को 2723.45 लाख रुपये, एसडीओ तृतीय को 2560.95 लाख रुपये और एसडीओ तालबेहट को 2276. 60 लाख रुपये का वार्षिक लक्ष्य दिया गया है। इस प्रकार बिजली विभाग को अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक कुल 10,414. 30 लाख रुपये का वार्षिक लक्ष्य सौंपा गया है।