फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेहरू नगर पैंथर्स ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में तुवन मैदान पर समाजसेवी हरिहर नारायण चौबे पुण्यतिथि में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नेहरू नगर पैंथर्स ने बीरबुंदेली टीम को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बीर बुंदेली एवं नेहरू नगर पैंथर्स के मध्य मैच खेला गया। इसमें वीर बुंदेली ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 154 बनाए। इसमें बक्स अहमद ने 24 रन, मुकुल यादव ने 20 रन बनाए। नेहरू नगर पैंथर्स की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए सौरभ मेथिल ने 4 विकेट लिए। नेहरू नगर की टीम बल्लेबाजी करते हुए मोहित झावा 36 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। इसमें 4 छक्के एवं 4 चौके लगाए, हर्षवर्धन 47 गेंदों में 67 रन बनाए, इसमें 4 छक्के एवं 9 चौंके लगाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सौरभ मेथिल को दिया गया। इस मौके पर बृज बिहारी मिश्रा, अनमोल जैन,सुधीर श्रीवास्तव,आदर्श श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रदीप खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




00000000

फोटो-44



जिला क्रिकेट टीम को हराकर जिला प्रशासन ने पांच विकेट से मैच जीता

नावाद रहे जिलाधिकारी को दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार



अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। तुवन मैदान पर शनिवार को जिला प्रशासन एकादश एवं जिला क्रिकेट-11 के चीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जिला प्रशासन-11 ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ द मैच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को घोषित किया गया।
विज्ञापन




पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला क्रिकेट-11 के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 157 रनों का स्कोर बनाया जिसमें अमित लिंकन ने 32 गेंदों में 53 रन एवं संजय राठौर ने 21 गेदों में 31 रन और रविकांत ने 29 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी प्रशासन-11 की टीम से जिलाघिकारी ने 29 गेदों में नाबाद 33 रन, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने 13 रन, आलोक 37 रन, संजू पाल ने 35 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिलाधिकारी को दिया गया। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए विजेता-उपविजेता की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ,जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, अपर अधिकारी अंकुश श्रीवास्तव, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, सीडीओ केके पांडे, कौस्तुभ चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें