फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं सहित गांव के लोगों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


ललितपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में मतदाता शपथ कार्यक्रम हुआ। इसमें स्कूली बच्चों सहित गांव के लोगों को शपथ दिलायी गई। शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौरा खुर्द, प्राथमिक विद्यालय मसौरा खुर्द, प्राथमिक विद्यालय बालाढाना, उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौरा कलां, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्चवारा, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय खड़ेरा, प्राथमिक विद्यालय सहरिया बस्ती पनारी में कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूली छात्र-छात्राओं सहित गांव के लोगों को शपथ दिलायी। इसके साथ इंगलिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय मसौरा कलां, उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाई, प्राथमिक विद्यालय भैंसाई, उच्च प्राथमिक विद्यालय जिजयावन, प्राथमिक विद्यालय जामनुधाना खुर्द सहित जनपद के अन्य प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को शपथ दिलायी गई। इस दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक, शिक्षा मित्र सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन






फोटो- 42



बेहतर काम करने बीएलओ को किया सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता सूची बनाने, पहचान पत्र बनवाने, नाम कटवाने, जोड़ने सहित अन्य काम करने के लिए बूथ संख्या 384 प्राथमिक विद्यालय मसौरा खुर्द 227 महरौनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ इंद्रपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सीडीओ केके पांडेय ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें