फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

Wed, 17 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) द्वारा शिविर के तीसरे दिन मुहल्ला पिसनारी के हरदीला मलिन बस्ती में पर्यावरण व जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. शक्ति सिंह सचान ने पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित रखने की बात पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डा. आशा साहू ने जल को संचित करने व जल को बरबाद नहीं करने के लिए सबको प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. ऊषा पाठक ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने व जल को संचित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें