फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : 24 घंटे बाद रात में हो सका तीनों का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट के टेटा जमालपुर हाईवे पर हुए हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन कड़ाके की सर्दी में दिनभर भटकते रहे।
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने रात में पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए, तब जाकर डॉक्टरों ने रात करीब 7.30 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया। परिजन देर रात शव लेकर अपने गांव पहुंच सके।
विज्ञापन

झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने गांव टेटा जमालपुर के पास सवारी उतार रही टैक्सी में टक्कर मार दी थी। टैक्सी सवार पार्वती (26), उनकी एक वर्षीय बेटी साक्षी निवासी बस्तगुवां और मध्यप्रदेश के सागर जिला निवासी शारदा का निधन हो गया था। 17 लोग घायल हुए थे, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, निर्धारित समयावधि में मृतकों के कागजात पोस्टमार्टम हाउस न पहुंचने से परिजन परेशान रहे। उन्होंने अफसरों से गुहार लगाई तो डीएम ने रात में ही पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें