फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही... 35 आंगनबाड़ी का मानदेय रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों के चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही बरतने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका गया है। उन्हें एक दिन में कार्य पूर्ण न करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार विभाग आंगनबाड़ी केंद्र पर दर्ज लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण करा रहा है। क्योंकि लाभार्थियों को पोषाहार चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही वितरित किया जाएगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर रहा है। जिन कार्यकर्ताओं का वेतन रोका गया है, उनमें खिरिया मिश्र की कार्यकर्ता पार्वती, मथुराडांग की पान कुंवर, पुरापाचौनी की सुखवती, सुनवाहा की गायत्री व सावित्री, हनौतिया की बेबी, बालाबेहट की आरती, झरकौन की ममता, बंहौरीबंशा की कृष्णा, भौरदा की पार्वती आदि शामिल हैं।

चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाह कर्मचारियों का मानदेय रोका गया है। साथ ही अगर उन्होंने लंबित कार्य को एक दिन में पूर्ण नहीं किया तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें