फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटी एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए सड़कों पर एनसीसी कोरोना वारियर्स उतरे हैं। कैप्टन पंकज शर्मा का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिग इस वैश्विक आपदा से निपटने का एकमात्र बचाव है। इस समय कोविड-19, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर वैश्विक आपदा में सरकार, प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर, विभिन्न स्वयंसेवी सेवाभावी संगठन जुटे हुए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर बैंकों एवं ग्राहक सेवा केंद्रों पर जनधन खातों में आई कोरोना राहत धनराशि को प्राप्त करने के लिये उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी के छात्र जुटे हुए हैं। कंपनी कमांडर के नेतृत्व में नियुक्त कैडेटों की एक अन्य टीम प्रतिदिन नगर के मुहल्लों, गलियों, सड़कों, चौराहों एवं प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के खतरे एवं बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विशेष अभियान में कैडेट विवेक सिंह, कपिल साहू, राहुल झा, प्रजीव, मंजीत सिंह, सुहैल खान, नीरज, पवन साहू, सुनील अहिरवार, अजय झा, अंशुल रिछारिया, अजेंद्र, कुंवर सिंह, राहुल प्रजापति, गोैरीशंकर, दिवाकर बिदुआ, अमित कुमार, अमरजीत आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है। दोनों टीमों के कैडेटों की तैनाती एवं अन्य व्यवस्थाओं की कमान कैडेट योगेंद्र सिंह एवं तकनीकी सहयोग महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर फहीम बख्श संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें