- मेवा के दामों में भी आई तेजी, लोगों की जेब पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चैत्र नवरात्रि बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इसके चलते देवी मंदिराें में साज सज्जा की जा रही है। वहीं, नवरात्रि पर फलाहार, पूजन सामग्री समेत मेवा की डिमांड बढ़ने पर कीमतों में भी तेजी आई है।
चैत्र नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक चलेगा। नवरात्रि पर फल, फूल और अन्य पूजन सामग्री की अधिक मांग रहती है। वहीं, फलाहारी सामानाें की मांग भी काफी बढ़ जाती है। नवरात्रि पर अधिकांश महिलाएं और बहुत से पुरुष भी नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। ऐसे में बाजार में फलों और मेवा की कीमतों में सामान्य दिनों की अपेक्षा दस फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। फूलों की कीमतों में भी दस फीसदी तक वृद्धि होना बताया गया है। बाजार में नारियल भी तीस रुपये तक मिल रहे हैं। जबकि माता को अर्पित की जाने वाली चुनरी अलग-अलग डिजाइनों के अनुसार पचास रुपये से 251 और 501 रुपये तक में बाजार में उपलब्ध हैं।
-
सामग्री दाम प्रति किलोग्राम
केला 30-40
संतरा 60-70
सेब 160-180
पपीता 40-50
खरबूज 40-50
अनार 160-180
अंगूर 80-100
-
अन्य सामग्री में
सामग्री दाम प्रति किलोग्राम
मूंगफली 120-135
साबूदाना 55-70
काजू 850-900
रजगरा 90 से 100
बादाम 800 से 900
किशमिश 400-500
मावा 250 से 400