फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नवोदय में प्रवेश परीक्षा आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकृत 366 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा नौ व 11वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को ग्राम दैलवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा में 366 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कक्षा 9 के लिए 338 और कक्षा 11वीं के लिए 28 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। शुक्रवार को प्रधानाचार्य सहित विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान बनाया। डेस्क-बेंच पर रोल नंबर की पर्ची चस्पा की गई।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और यह दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11:15 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:45 बजे तक चलेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें