फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वेदमंत्रों के साथ नवलसा गौड़ मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी/ललितपुर। बांसी में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले का शुभारंभ रविवार को वेदमंत्रों के साथ किया गया। यह मेला मकर संक्रांति पर्व तक चलेगा।
कस्बा बांसी में लगने वाला नवलसा गौड़ मेला जहां धार्मिक महत्व रखता है वहीं बहुत से लोगों के लिए रोजगार का साधन भी है। यहां दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। हनुमानजी टौरिया मंदिर स्थित मेला प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर नवलसा गौड़ मेला महोत्सव का शुभारंभ मंदिर एवं मेला समिति के संरक्षक बद्री प्रसाद दुबे एवं अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी कल्लू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने हनुमान जी टौरिया सरकार एवं नवलसा गौड़ बाबा की पूजा अर्चना की। इस मौके पर शत्रुघ्न शास्त्री, बृजेंद्र शर्मा, रमाकांत गोस्वामी, रमाशंकर मिश्रा, नीरज गंगेले, धमेंद्र शिवहरे, रवि बबेले, लक्षमन सिंह बुंदेला, प्रमोद गंगेले, कृष्णकांत गोस्वामी, बृजगोपाल पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें