अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र एवं दिगंबर जैन समाज बानपुर के चुनाव में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, महामंत्री प्रदीप मड़वैया और संयोजक इंद्रकुमार जैन निर्विरोध चुने गए।
निर्वाचन अधिकारी डॉ निहालचंद जैन व उप निर्वाचन अधिकारी मनोज मड़वैया, पुष्पेंद्र मड़वैया की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी जैन, उपाध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप मड़वैया, उपमंत्री चौधरी आनंद कुमार जैन, संयोजक सिंघई इंद्र कुमार जैन, उप संयोजक नवनीत जैन, चौधरी मनोज जैन, कोषाध्यक्ष गोल्डी नायक, उप कोषाध्यक्ष रितेश मड़वैया, त्यागी व्रती संयोजक विकास सिंघई, प्रमेंद्र नायक, प्रतीक मड़वैया, महावीर मड़वैया चुने गए। विकास मंत्री सुनील सिंघई, राजेंद्र सिंघई, प्रचार मंत्री सुनील कुमार जैन, आशीष जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ मड़वैया, संजय जैन, ऑडिटर प्रमोद जैन, प्रशांत मड़वैया निर्विरोध चुने गए।
नव निर्वाचित कमेटी ने मुनि सुप्रभसागर महाराज को श्रीफल समर्पित किया और पूर्ण निष्ठा से समाजसेवा और धर्म प्रभावना करने की शपथ ली। मुनि श्री ने कहा कि हमेशा पूरी निष्ठा से सभी संतों की सेवा करना, समाजसेवा और धर्म प्रभावना में संलग्न रहना। कर्मठता, समर्पण, न्याय-नीति का हमेशा ध्यान रखना। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के मंत्री डॉ सुनील संचय ने बताया कि जैन अतिशय क्षेत्र, बानपुर में 10वीं शताब्दी की मूर्तियां हैं। शांतिनाथ भगवान की 18 फीट ऊंची मूर्ति के साथ कुंथुनाथ और अरहनाथ की मूर्तियां जुड़ी हुई हैं। ''''सहस्त्रकूट'''' मंदिर की वास्तुकला और निर्मित दर्शनीय है।