फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के साथ सरकारें कर रही छलावा

विज्ञापन
पत्रकार भवन में नौकरी संवाद अभियान के पोस्टर दिखाते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव व अन्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने आरोप लगाया है कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा कर रही हैं। बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुये अब यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इसके तहत नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ में पार्टी मीटिंग से लौटे नवनियुक्त यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने पत्रकार भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौकरी संवाद अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसे प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। देश व प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ काफी बढ़ गया है। युवाओं को रोजगार पाने लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सरकार नौकरी दे नहीं पा रही। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के नाम पर युवाओं का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस नौकरी संवाद अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं से फार्म भरवाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आशाराम तिवारी, नवनीत किलेदार, उवेश खान, श्याम सुंदर सिरौठिया, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया राममूर्ति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें