फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दूसरे दिन भी बरपा कुदरत का कहर...तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलों में नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लतिलतपुर। मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों की चिंता कम नहीं हो रही है। शनिवार को बारिश से राहत नहीं मिली थी कि रविवार शाम चार बजे फिर झमाझम बारिश हो गई। इससे गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है। बालियां टूटकर गिर रही हैं। फसल गीली होने से मड़ाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रबी की फसलों पर शुरुआत से ही मौसम की मार पड़ रही है। पहले दलहनी फसलें प्रभावित हुईं, इसके बाद तेज हवाओं से गेहूं की फसल भी गिर गई थी। रही सही फसलों से आस लगाकर किसान बीते दिनों से कटाई-मड़ाई में जुटे थे। शनिवार शाम तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी फसलें गीली हो गईं। कुछ स्थानों पर मड़ाई के लिए एकत्रित कर रखे थे, जो गीली हो गई थीं। किसान रविवार सुबह से ही धूप निकलने पर फसलों को सुखाने के लिए फैला रखे थे, लेकिन रविवार शाम चार बजे अचानक तेज हवाएं चलने के साथ बारिश शुरू हो गईं। 20 से 30 मिनट तक बारिश हुई, ऐसे में किसान फिर परेशान हो गए। अब कम से कम दो दिनों तक धूप निकलने के बाद ही मड़ाई हो सकेगी।
विज्ञापन

-
जायद की फसल को लाभ
जायद की फसलों के बीज अंकुरित होने लगे हैं। बारिश से इन फसलों को फायदा होगा। किसानों को पानी नहीं देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें