फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा माह : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3621 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
46,31,200 रुपये का लगाया गया जुर्माना, अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए एक से 31 जनवरी तक चले राष्ट्रीय सुरक्षा माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने में कार्रवाई की गई। इस दौरान, 3621 वाहनों के चालान किए और 46,31,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ स्कूल-कॉलेज में समय-समय पर चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूल, कालेज, सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहा पर आमलोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि लोगों से अपील है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं।
विज्ञापन



नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के हुए चालान
1134 चालान बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों के
954 चालान बाइक पर तीन सवारी बैठाने पर
- 31 चालान चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट न पहनने पर
233 चालान वाहनों के नो पार्किंग में खड़े करने पर
- 43 चालान बिना फिटनेस के वाहनों के

- 194 चालान बिना नंबर प्लेट/फाल्टी नंबर प्लेट के

886 चालान अन्य अधिनियम के तहत चालान


इन नियमों का करें पालन
- बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं।

- बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं।

- नशे की हालत में वाहन ना चलाएं।
- वाहन को तेज रफ्तार से न चलाएं।

- वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
- कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें ।

- नाबालिग को वाहन न चलाने दें।
- दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें