फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिलों तक पहुंची नाराहट पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द। नाराहट थाना अंतर्गत गौना गेस्ट हाउस के पास कार में तीन पहले मिले युवक के शव के मामले में नाराहट पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

एसओजी टीम और नाराहट पुलिस लगातार छापामारी कर रही है और पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार गला घोंटकर हुई हत्या के मामले में तीन लोगों का हाथ लग रहा है, जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दो लोगों की तलाश जारी है। मृतक देवेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है और एक संदिग्य को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि देवेंद्र सिंह ( 42) पुत्र रघुवीर सिंह ग्राम अटा थाना मालथौन जिला सागर मध्य प्रदेश बुधवार के रात करीब 11 बजे घर बोलेरो गाड़ी लेकर घर निकला था। रात में घर नहीं पहुचने पर परिजनों ने सुबह से खोजबीन शुरू दी थी। उसकी गाड़ी गौना रेस्ट हाउस के पास खड़ी मिली थी। मृतक की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसमें एक नामजद समेत दो लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद पांडेय ने कहा कि कातिलों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। मामले का खुलासा जल्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें