फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराहटवासियों को नहीं मिला मुआवजा

Wed, 06 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तीन साल से कभी ओलावृष्टि तो कभी अल्पवर्षा से किसान परेशान हैं। सरकार किसानों के आंसू पोंछने के लिए मुआवजा राशि वितरित कर रही है, लेकिन नाराहट के किसानों को अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है।
विज्ञापन


शासन ने मुआवजा राशि वितरित करने के लिए करोड़ों रुपये जारी किए हैं। यह पैसा किसानों को बांटा जा रहा है, लेकिन अब तक नाराहट के किसान इस राहत का इंतजार कर रहे हैं। नाराहट कस्बा महरौनी तहसील में आता था, लेकिन नई तहसील पाली का गठन होने से राजस्व संबंधी सभी कार्य पाली में होने लगे हैं और पाली का प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सूखे के कारण ज्यादातर खेत खाली पड़े हैं, जिससे किसानों और मजदूरों के पास कोई काम नहीं है। वह मजबूरन रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। सहरिया बस्ती के ज्यादातर लोग रोजगार की तलाश में बाहर निकल गए हैं। किसानों की स्थिति बहुत खराब है, यदि जल्द ही गांव में मुआवजा राशि नहीं बांटी गई तो स्थिति बहुत खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें