फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक रूप ले रहा नाराहट-महरौनी मार्ग

विज्ञापन
महरौनी-नाराहट मार्ग पर उभरे गड्ढे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/डोंगरा खुर्द। नाराहट-महरौनी मार्ग पर कीचड़ होने से फिसलन की समस्या पैदा हो गई है। इसके अलावा सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे पहले से ही हैं, इस वजह से मार्ग पर लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

नाराहट-महरौनी मार्ग पर जगह-जगह दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हैं जो दोपहिया वाहनों के लिए मुसीबत हो गई है। आए दिन वाहन चालक चुटहिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब चार करोड़ 44 हजार रुपये की लागत से किया गया। सड़क निर्माण के दौरान इसकी गुणवत्ता पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण सड़क ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। वर्तमान में सड़क की हालत देखकर कोई नहीं कह सकता है कि इस सड़क का निर्माण एक साल पहले हुआ था। इस क्षेत्र की यह मुख्य सड़क है। इस सड़क से करीब सौ गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। गौना नेशनल हाइवे से महरौनी- टीकमगढ़ सड़क को भी यह मार्ग जोड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
जिले में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन इसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इस कारण सड़कें ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाती हैं। यही हाल महरौनी-नाराहट मार्ग का हुआ है।- पंकज पंडित
विज्ञापन

महरौनी-नाराहट मार्ग से कई गांव जुड़े हुए हैं। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इतने व्यस्त मार्ग के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाना चिंताजनक है।-भरत विश्वकर्मा
ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़काें पर गड्ढे हो गए हैं। इस समय हो रही बारिश से सड़कों की हालत और भी बिगड़ गई है। इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।- जगत कुुशवाहा

नाराहट- महरौनी सड़क पर फैला कीचड़- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें