ललितपुर/ङोगरा खुर्द। कस्बा नाराहट में में पहला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने से हड़कंप मच गया। उधर बरेजा गांव में संक्रमित मिलने पर गांव में शिविर लगाकर सेंपलिंग की गई। जिसमें 153 व्यक्तियों ने सैंपल देकर जांच कराई।
कस्बा नाराहट अब तक के कोरोना काल में पूरी तरह से संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रहा। अब तक यहां पर कोई संक्रमित मरीज नहीं पाया गया, लेकिन जब सोमवार को एक बैंक कर्मी में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई।
जिसके बाद कस्बा निवासी संक्रमण के भय में है। मंगलवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। संक्रमित पाए जाने पर बैंक व बाजार को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील किया गया है। वहीं ग्राम बरेजा में संक्रमण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव में पहुंच कर परिजनों व संपर्क में आए व्यक्तियों के सैंपल लिए। इस दौरान 153 लोगों ने सैंपल देकर कोरोना संक्रमण की जांच कराई। इस दौरान टीम ने मरीज के परिजनों को चौदह दिन तक किसी के संपर्क न आने की सलाह दी और गांव के लोगों को दो गज की दूरी बनाए रखने की सलाह दी। यहां पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील किया गया है। उधर, बरेजा गांव में भी एक मरीज निकला।
-------
बैंक कर्मचारी को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दुकानें बंद कर दीं हैं।
- आनंद पांडेय, थाना प्रभारी नाराहट
--------
संक्रमण के चलते किए गए एनाउंसमेंट होने से दुकानों को बंद कराया गया है। सभी व्यापारियों ने सैंपल देकर जांच कराई है। अब बाजार को खोला जाएगा।
नीतेश राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष नाराहट