संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/सिलावन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र वर्ग में अमर सिंह व छात्रा वर्ग में मनीष साहू अव्वल रहीं। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। ओवरऑल चैंपियनशिप छात्र वर्ग में अमर सिंह और छात्रा वर्ग में नैंसी को मिली।
महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन पर 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र वर्ग में अमर सिंह प्रथम, पवन द्वितीय और सतीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में मनीष साहू प्रथम, नेहा द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्रा वर्ग के इस वर्ष के चैंपियन की घोषणा की गई, जिसमें चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा नैंसी और छात्र में अमर सिंह को चैंपियन घोषित किया गया।
प्राचार्य डॉ आशुतोष यादव ने खेलों में प्रतिभाग करने एवं सफल होने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी खेलों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। चैंपियनों को शील्ड देखकर पुरस्कृत किया। प्राध्यापक डॉ जितेंद्र विक्रम वेद, संस्कृति क्लब प्रभारी प्राध्यापक धर्मेंद्र कुमार राणा, पूर्व एथलीट आशाराम तिवारी, महाविद्यालय के पूर्व एथलीट दुष्यंत सिंह ने भी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।ि