फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने प्रसाधन केंद्र से हटाए होर्डिग्स

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ दूसरे दिन भी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुल चौदह किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की। वहीं, पुरानी तहसील के पास बने पिंक शौचालय के सामने से लगे होर्डिग्स हटाए गए। इन होर्डिग्स के लगे होने से प्रसाधन केंद्र दूर से दिखाई नहीं देता था।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसमें सड़क किनारे लगे होर्डिग्स भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक पिंक शौचालय है, जो निर्माण के बाद से होर्डिग्स के पीछे छिपा हुआ था। अधिकांश महिलाएं इस इकलौते प्रसाधन केंद्र से अनजान बनी हुई हैं। चार मार्च के अमर उजाला के अंक में पेज नंबर दो पर ‘होर्डिग्स के बीच छिपकर रह गया ओडीएफ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इससे नगर पालिका परिषद हरकत में आ गई। सोमवार को नजूल लिपिक सुधीर रावत ने पालिका कर्मियों की मदद से पिंक शौचालय के सामने लगे होर्डिग्स हटवा दिए, जिससे नवनिर्मित प्रसाधन केंद्र दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अन्य जगहों पर अवैध तरीके से लगे होर्डिग्स हटवाए जाए, जिससे शहर की सुंदरता वापस लौट सके।
उधर, नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने दूसरे दिन भी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुल चौदह किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानदारों को आगाह किया कि यदि उन्होंने पॉलिथीन का इस्तेमाल दुबारा किया तो उनके खिलाफ जुर्माना व एफआईआर जैसी कार्रवाई की जाएगी। छापामार दल में ईओ मधुसूदन जायसवाल, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, हेड स्वास्थ्य नायक संजू वाल्मीकि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें