नई किरण से बिखरे परिवारों में आएगी नई रोशनी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत की और पारिवारिक विवादों के मामले में सुनवाई की। इस दौरान छह मामले एसपी के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिसमें पति-पत्नी को समझा बुझा कर आगे की तारीख दे दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई किरण से बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। नई किरण से बिखरे परिवारों में नई रोशनी आएगी। इस मौके पर महिला आरक्षी सरिता मौर्य, सरोज निषाद, नई किरण के सदस्य अजय बरया, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, प्रो. भगवत नारायण शर्मा, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. संजीव शर्मा मौजूद रहे।