फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में नगर पंचायतों के सामने टिक नहीं पाई पालिका

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश में पहली बार आयोजित की गई स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में नगर पालिका के वार्ड नगर पंचायतों के सामने टिक नहीं पाए। जहां नगर पंचायत महरौनी के वार्ड नं. 9 पुराना बाजार ने प्रथम व तालबेहट के वार्ड नं. 8 हटवारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, नगर पालिका के सुभाषपुरा वार्ड को तृतीय स्थान हासिल हुआ। डीएम ने आज किसान मेला में विजेता वार्डों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता की इस आदत को बरकरार रखने के लिए पहली बार स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सफाई, शौचालय और लोगों के मत के पृथक-पृथक अंक निर्धारित किए गए थे। बीते दिनों वार्डों में स्वच्छता की मानीटरिंग करने के लिए नमामि गंगे परियोजना की शिकायत निवारण अधिकारी दिव्या तिवारी आई थी। उन्होंने वार्ड न.18 सुभाषपुरा, वार्ड नं. 26 महावीरपुरा व वार्ड नं. 25 चौबयाना में स्वच्छता का मूल्यांकन किया था। इस मूल्यांकन के आधार पर आज इस रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें नगर पंचायत महरौनी के वार्ड नं. 9 पुराना बाजार को प्रथम, तालबेहट के वार्ड नं. 8 हटवारा को द्वितीय, नगर पालिका परिषद के वार्ड नं.18 सुभाषपुरा को तृतीय, वार्ड नं. 25 चौबयाना को चतुर्थ व पाली के वार्ड नं.7 हजारिया को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। रविवार को चंद्रशेखर उद्यान पार्क में आयोजित किसान मेला के दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने अध्यक्ष, ईओ, सभासद, वार्ड समितियों व ब्रांड एंबेसडर को सम्मानित किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू, नपं तालबेहट अध्यक्ष मुक्ता सोनी, नपं महरौनी अध्यक्ष कृृष्णा सिंह, नपं पाली अध्यक्ष रामकुमार सहित ईओ उपस्थित रहे।  
 
नगर पालिका का फेलियर
नगर पालिका परिषद के पास सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। इसके बाद पालिका के वार्डो को तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त होना हमारी कमियों की ओर इशारा करता है। बोर्ड को व्याप्त कमियों पर ध्यान देने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण चौरसिया, भीम
सभासद, वार्ड 9 सिविल लाइन प्रथम

डस्टबिन की कमी से पिछड़े
नगर पालिका परिषद सफाई में अव्वल रही लेकिन डस्टबिन की कमी से अंकों में पिछड़ गए। तत्कालीन ईओ की मनमानी के चलते यह खरीद नहीं हो पाई थी।
रजनी साहू, अध्यक्ष  
नगर पालिका परिषद
.....
मिले पुरस्कार से हैं संतुष्ट
अंकों के आधार पर वार्डो को स्थान दिए गए हैं। जो स्थान प्राप्त हुआ है, उससे वह संतुष्ट हैं। कहां कमी रह गई, उस पर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा।
आलोक जैन मयूर, सभासद, सुभाषपुरा वार्ड नं.18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें