फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागिंग: नहीं चलेगी कर्मचारियों की मनमानी

Mon, 09 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए होने वाली फागिंग में अब मनमानी करना आसान नहीं होगा। फागिंग करने वाले कर्मचारियों को अब पार्षद से हस्ताक्षर कराना होगा, तभी माना जाएगा कि किस क्षेत्र में फागिंग मशीन गई और किस क्षेत्र में नहीं गई।
विज्ञापन


मौसम बदलने से शहर में मच्छरों की भरमार हो गई है। शहर में डेंगू और मलेरिया के रोगी बढ़ते जा रहे थे। इसे देखते हुए नगर पालिका ने 15 अक्तूबर से फागिंग कार्य कराने का निर्णय लिया, लेकिन मुहल्लेवासियों के अलावा पार्षदों ने भी फागिंग कार्य कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायतें की। उनका आरोप था कि संकरी गलियों के अलावा वार्ड के सभी स्थानों पर फागिंग मशीन नहीं पहुंच रही है। इस कारण मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है और मच्छरों के काटने से लोग बीमार हो रहे हैं।

शिकायतों को देखते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने फागिंग मशीन पर एक रजिस्टर रखवाने का निर्णय लिया है, जिसमें रूट के अनुसार शुरूआत वाले स्थान पर मौजूद भवन स्वामी अथवा दुकानदार के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके बाद संबंधित वार्ड के पार्षद के हस्ताक्षरों से इसकी पुष्टि की जाएगी, जिससे कर्मचारी मनमानी नहीं कर सकेंगे। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि नगर की सीमा में विस्तार हो गया है। वार्डों की सीमाएं भी बढ़ गई हैं, जिससे सभी स्थानों पर फागिंग करना संभव नहीं है। अब एक मशीन नाकाफी है। अफसरों की मानें तो दीवाली के बाद फिर से फागिंग अभियान चलाया जाएगा, जिससे नगरवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


फागिंग मशीन में लगेगा समय
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में दूसरी फागिंग मशीन मंगाने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी फागिंग मशीन आने में वक्त लगेगा। जब तक नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें