फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दस मिले संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना की जॉच करती टीम - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत दस मिले संक्रमित
विज्ञापन

तालबेहट। लगभग एक माह के बाद नगर में मंगलवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ। एक साथ दस मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत उनके परिवार से ताल्लुक रखने वाले सात लोग है। वहीं, दूसरे दिन झांसी जिले के ग्राम बड़ौरदा की एक महिला भी पॉजिटिव मिली।
जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के निर्देश में तालबेहट क्षेत्र में कोविड -19 के सैंपल लेने का काम काफी तेजी से चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया के निर्देश पर मंगलवार को भी तालबेहट में कोविड-19 सैंपल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 221 टेस्ट किए गए। जांच टीम प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पूराकलां रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 141 एंटीजन टेस्ट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पर 55 एंटीजन एवं 25 आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए। जिसमें तालबेहट स्टेशन मार्ग निवासी एक 29 वर्षीय युवक, उसकी पत्नी और ढाई वर्ष की पुत्री तथा झांसी अंतर्गत ग्राम बडौरा निवासी एक 50 वर्षीय महिला धनात्मक पाई गई। जिन्हें राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज में कोविड एल वन अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित उनके 17 एवं 14 वर्षीय दोनों पुत्र, देवरानी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित सास एवं 17 एवं 14 वर्षीय दोनों भतीजी पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने लेने वाली टीम का सम्मान करते लोग
तालबेहट। कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों के नमूने लेने का साहस पूर्ण कार्य करने वाली टीम का नगर के कुछ लोगों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ नितिन कंसोरिया, धीरज कुमार, अशोक नायक, नीलेश सिंह, श्यामवीर सिंह, अनुराग सोनी, अजय दुबे, संतोष सिंह, गौरी शंकर कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा व आकाश सिंह प्रमुख रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें