ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम कल्यानपुरा निवासी सूरज पुत्र सुकराम ने न्यायालय को बताया कि 15 जून को गांव के राकेश पुत्र सुकराम व उसकी पत्नी विमला अपने साथ छह-सात मजदूर और एक जेसीबी लेकर आए। इसके बाद उसके खाली प्लाट में जेसीबी से नींव खोद दी। उसे नींव खोदने से मना किया, तो पत्नी ने जाने से मारने की धमकी दी। उसके चिल्लाने पर पत्नी राजो, पिता सुकराम व जगत सिंह आदि आए, जिन्होंने राकेश के हाथ से गैंती छीनी, तो राकेश जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।