यूपी बोर्ड : पंजीकृत 132 में से 128 परीक्षार्थी पहुंचे पेपर देने, चार रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड में बुधवार को एक ही पाली में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के संगीत गायन व लेखाशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 132 के सापेक्ष 128 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित रहे।
बुधवार को हाईस्कूल में सुबह की पाली में संगीत गायन का पेपर हुआ। इस पेपर के लिए 24 बालिकाएं पंजीकृत थीं। इनमें से 23 पेपर देने पहुंचीं और एक अनुपस्थित रही। वहीं इंटरमीडिएट में हुए लेखाशास्त्र के पेपर के लिए 108 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 105 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से बुधवार को सिर्फ एक पाली सुबह को हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 132 के सापेक्ष 128 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित जोनल मजिस्ट्रेट ने भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी गई। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को एक पाली में परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।