ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम डुुंगरिया में बालाबेहट से लौटने के दौरान महिला की पत्थरों से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को थाना पाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में थाना पाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था।
थाना पाली के ग्राम मामदा, हाल मध्य प्रदेश के कस्बा मालथौन निवासी मीरा 50 वर्षीय 20 नबंवर को अपने प्रेमी मालथौन निवासी माखन नाथ और मामदा निवासी रतन सिंह के साथ मोटरसाइकिल बालाबेहट से वापस लौट रही थी, तभी प्रेमी माखन ने ग्राम डुुंगरिया के पास मोटरसाइकिल रोककर किसी बात को लेकर मीरा को पत्थरों से पीटकर बेसुध कर दिया था और बचाने आए साथी रतन सिंह को भी पत्थरों से मारकर घायल कर दिया था। राहगीरों की जानकारी पर पाली पुलिस ने उन्हें जब उपचार को जिला चिकित्सालय ले जा रही थी, तो रास्ते में मीरा की मौत हो गई थी। रतन सिंह का उपचार जिला अस्पताल में कराया। मामले में थाना पाली पुलिस ने आरोपी माखन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस की टीमों ने बीते रोज 26 नवंबर को माखन सिंह को थाना पाली के ग्राम डुुंगरिया तिराहा के पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी मालथौन थाने में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसमें पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।