फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम ककरुआ में चार दिन पहले एक युवक की हत्या कर शव मंदिर के पास रास्ते में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल की सुबह थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरुआ में मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने सोमवार को गांव के ककरुआ में ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग को जाने वाली सड़क के किनारे प्रतीक्षालय के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम भरत पुत्र हरप्रसाद यादव, वीरपाल पुत्र हरप्रसाद यादव एवं रुपचंद पुत्र कमल यादव हैं। उन्होंने बताया कि महुए के पेड़ के नीचे निर्भय पुत्र रल्ली यादव को धक्का दे दिया था, जिससे वह सिर के बल गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें