फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नगर पालिका को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। नगर पालिका परिषद को स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) से सम्मानित किया गया है।
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं। इनमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ियां चलाईं जा रही हैं। वाहनों पर निगरानी के लिए जीपीएस लगाया गया है। लोगों को सूखे व गीले कचरा को अलग-अलग करने के लिए अनुबंधित कंपनी द्वारा जागरूक किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन वाहन का मार्ग तैयार किया गया है। वहीं, कचरा का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गतिविधियों को सुचारू चलाने व सतत विकास के लिए स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर पालिका परिषद को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) चयनित किया गया था। कार्यक्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा व कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को नामित किया गया था। 22 सितंबर 2025 को विशाखापपट्टनम में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा श्रेणी-राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों द्वारा दिए गए। राष्ट्रीय-ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 (जूरी) से पुरस्कृत होने पर तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा शहर के विकास व शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, यही कारण है कि जिले को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर नगर के संभ्रांत नागरिकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें