फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान, कराई फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत नगर पालिका ने तार्डों में वृहद सफाई अभियान चलाया। वार्डों में सफाई कराकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। मच्छरों को नष्ट करने के लिए फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीमों ने शनिवार को वार्डों में अभियान चलाकर सफाई की। इसमें सफाई कर कचरा का उठान किया। साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया। खाली प्लाटों में जमा गंदगी व कचरा की सफाई कर उठान किया। जलभराव की समस्या का निदान किया और फॉगिंग भी कराई गई। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने टीमों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। प्रतिदिन सुबह व शाम को सफाई कराई जाए। मोहल्लों में कचरा इधर-उधर न फेंके, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालने के लिए लोगों को जागरूक करें। नालियों की सफाई कराने के लिए सभी संबंधित सफाई व खाद्य निरीक्षकों व स्वास्थ्य नायकों को निर्देश दिए। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, डीपीएम दीपक कुमार, हेड सुपर वाइजर संजय कुमार, गैरेज प्रभारी अमित कुमार, स्वास्थ्य नायक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें