फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मुनि सुधासागर महाराज ने किया नवीन ज्ञान मंदिर का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाबेहट में भव्य अगुवानी, धर्मसभा में नैतिक मूल्यों व संयम का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरिया/बालाबेहट। मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि दूधई क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की शुरुआत हो चुकी है और अब विकास की यह यात्रा नहीं रुकेगी। वह शुक्रवार को कस्बा बालाबेहट स्थित धर्म क्षेत्र सांवलिया पारसनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन ज्ञान मंदिर स्थल का विधिवत भूमि पूजन किया।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को मुनि संघ ने पाली तहसील क्षेत्र के दूधई में भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक, अभिषेक, शांतिधारा व पूजन कराया। इसके बाद ससंघ ने मंगल विहार कर रात्रि विश्राम बम्हौरी में किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुनि संघ के बालाबेहट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह रंगोली बनाकर मुनिश्री की आरती उतारी गई। इसके बाद मुनि सुधासागर महाराज ने नवीन ज्ञान मंदिर स्थल पर भूमि पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

भूमि पूजन के उपरांत सांवलिया पारसनाथ मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में नैतिक मूल्य, सदाचार और संयम की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। यही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु व प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें