रेडीमेड होजरी, जरी सिल्क साड़ी व खाद्य प्रसंस्करण में आवेदन आमंत्रित, प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना के तहत जिले में तीन उत्पादों को शामिल किया गया है। इनमें रेडीमेड होजरी, जरी सिल्क साड़ी और खाद्य प्रसंस्करण (दूध से बने उत्पाद) प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार ने अधिकतम 25 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान किया है।
उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों को मिलेगा। इसके लिए किसी विशेष शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी उद्योग, सेवा या व्यवसाय से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत परियोजना लागत पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र, नोटरी शपथ पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। साथ ही लाभार्थी को परियोजना लागत का 5 से 10 प्रतिशत अंशदान स्वयं करना होगा। उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर योजना से सं