फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले मरम्मत हुई सड़क दलदल में हुई तब्दील

विज्ञापन
गुढा गांव जाने वाले मार्ग पर दलदल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ङोगरा खुर्द (ललितपुर )। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से डेढ़ साल पहले डोगरा खुर्द से गुढा खिरिया जाने वाला करीब तीन किलोमीटर मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि इस सड़क से वाहन तो दूर पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ङोगरा खुर्द से गुढा खिरिया मार्ग गङ्ढो में तब्दील हो चुका है जिससें राहगीरों का चलना मुश्किल भरा हो रहा है। यह सड़क करीब डेढ साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कराई गई थी। बताते है कि उस समय गड्ढों में जंगल के गोल बडे बड़े पत्थरों को डालकर छोड़ दिया गया था उसके ऊपर डामर और छोटी गिट्टी नहीं ङाली गई। जिससें अब वही पत्थर लोगों को मुसीबतों का कारण बन रहे हैं। पत्थर पूरी सङक पर बिखरे पड़े हुए हैं जिससे लोगों निकलते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, राहगीर फिसल कर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। इसी मार्ग पर दो पुलिया क्षतिग्रस्त है जिनके ऊपर वाहनों के गुजरने से किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। गुढा गांव के मजरा नटयाना में सड़क पर गंदा पानी बहने से दलदल हो गया है। बरसात चल रही तो लोगों गंदगी फैलने से संक्रमित बीमारियों का ङर भी सता रहा है। इस सङक से ङोगरा खुर्द, गुढा, खिरिया ,धौलपुरा, गदोरा, भोटी, दिगवार, आदि गांव के लोगों का आवागमन रहता है।
फोटो-36
सङक निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा मनमानी की गई थी और जिसका खामियाजा अब राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सङक पर जगह जगह गिट्टी और पत्थर पड़े है इस वजह से आए दिन वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।- मयंक प्रताप सिंह
विज्ञापन

फोटो-37
पूरी सङक पर बङे-बङे पत्थर बिखरे पड़े हैं वाहन चलाते समय सोचना पड़ता है कि कहां से निकाले जरा सी लापरवाही हुई तो गिरकर चोटिल हो सकते हैं।-सिद्दू कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें