फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने 293 छात्राओं को बांटा विद्या धन

Thu, 11 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में कन्या विद्याधन योजनांतर्गत पात्र छात्राओं को तीस हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश सरकार की योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने चिकित्सक, इंजीनियर और अधिकारी बनने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन


जीआईसी के सभागार में कन्या विद्या धन का वितरण समारोह हुआ। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। उन्होंने छात्राओं को चेक वितरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनपद ललितपुर में छात्राओं को चेक वितरित करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए यह सौभाग्य की बात है।

देश में केवल उत्तर प्रदेश ही इकलौता प्रदेश है, जहां छात्र/छात्राओं की शिक्षा के लिए उन्हें मदद के रूप में लैपटॉप, कन्या विद्याधन योजना आदि से लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अपने एजेंडे में कन्या विद्याधन योजना एवं लैपटॉप योजना शामिल की है। सरकार ने लगभग 90 हजार मेधावी छात्राओं को वर्ष 2015-16 में कन्या विद्याधन योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा हैं, जिसके तहत ललितपुर में मेधावी छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने  बुंदेलखंड को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा किसान बीमा योजना सहित अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष अल्हाप्रसाद निरंजन, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल व कार्यक्रम संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने संबोधित किया।

डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले को 335 का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष 293 छात्राओं को लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सांसद डा. चंद्रपाल यादव ने मेधावी छात्राओं को 30 हजार रुपये के चेक वितरित किए।

इस दौरान डा. आरपी निरंजन, रमेश फौजी, बालकृष्ण नायक, अजीज कुरैशी, रामसंजीवन यादव, महेंद्रपाल सिंह बुंदेला, रामविलास रजक आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रमेशचंद्र तिवारी ने की व संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें