लोकसभा चुनाव में लोग अधिक से अधिक लोग मतदान करें, इसके लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक किए गए। सभी से 29 अप्रैल को मतदान करने का आह्वान किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया व नववर्ष विक्रम संवत के बारे में भी बताया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल ने कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में सुसंस्कारित युवाओं और लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत - प्रतिशत मतदान की आवश्यकता है। तभी हम सशक्त राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। इस दौरान दो अलग- अलग नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। एसडीएम ने सभी को 29 अप्रैल को मतदान करने व दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई।
अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामरती अहिरवार ने की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक निरजंन, समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी व डॉ हलकरन चंचल विशिष्ट अतिथि रहे। मेधावी छात्र दीपक अहिरवार, मैकेंद्र परिहार, ज्ञानेंद्र परिहार, मनीषा साहू,,नैनसी झा, अनामिका राठौर, सपना प्रजापति, रजनी प्रजापति, हिमांशी, मानिया, सयन, रवि सेन, अंकित चौधरी सहित 45 छात्र- छात्राओं तथा शिक्षक जगदीश परिहार, निशांत सिंह को स्मृति चिह्न, अंग्रेजी डिक्शनरी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रेमशंकर तिवारी, शिक्षक लखनलाल आर्य, राजेश रिछारिया, सुमनलता सेन, शोभना ताम्रकार, नेहा पुरोहित, अवधेश राजा बुंदेला, नीलम कौशिक व निशांत सिंह आदि उपस्थित रहे।