फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और गाय का दूध जीवनदायक

Sat, 21 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्री क्षेत्रपाल मंदिर में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में अभिषेक व शांतिधारा के उपरांत संगीतमय पूजन में इंद्र व इंद्राणि भक्ति में झूमते हुए भाव विभोर हो गए। इस मौके पर आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि मां और गाय का दूध जीवनदायक है। उन्होंने कहा कि दया धर्म का मूल है, लेकिन अज्ञानी अपना धर्म ही भूल बैठे हैं।
विज्ञापन


धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिकाश्री ने कहा कि जीव के शरीर पर लगी चोट तो शीघ्र ठीक हो जाती है, लेकिन जीभ पर लगी चोट ठीक नहीं होती है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं, उसी प्रकार मूक पशुओं का भी संरक्षण करना चाहिए।

आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से जीव दया केंद्र में हजारों गौवंश का संरक्षण हो रहा है। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अनिल जैन ने विधान में सिद्ध प्रभु की आराधना करते हुए इंद्र व इंद्राणियों द्वारा अर्घ्य समर्पित कराए। अभिषेक व शांतिधारा का पुण्यार्जन नवीन कुमार, अशीष समैया, महेंद्र कुमार, प्रकाश चंद चुनगी, मोहन लाल, मनीष समैया, ज्ञानचंद, कपूरचंद, राजू मडावरा, मक्खन लाल, नीतेश कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार उमारिया आदि ने किया।
विज्ञापन


आर्यिकाश्री को जैन पंचायत के मंत्री सतीश नजा एवं संतोष कुमार बुखारिया ने शास्त्र भेंट किया। समोवशरण में भक्तों ने ध्वजा स्थापित की। इस दौरान मनोज शर्मा एंड पार्टी ने नाटिका के माध्यम से मां के दूध के अभाव में गाय के दूध को जरूरी बताया। जैन समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।

विधान में पुर्ण्याजक ज्ञानचंद इमलिया, सौधर्म इंद्र अंजना- संतोष जैन इमलिया, कुबेर रागनी- सुनील जैन इमलिया, श्रीपाल मैना सुंदरी मीना-स अरुण इमलिया, महायज्ञनायक राजकुमारी- डा. सुनील जैन, सोमचंद संजीव कुमार, प्रेमचंद, राजेश जैन, पवन कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रकाश चंद पंसारी, शिखरचंद, देवेंद्र कुमार बडकुल, सेठ शिखर चंद, प्रभात कुमार, महेंद्र सराफ, मुन्नी देवी, अनिल कुमार, प्रसन्न कुमार, रमेश कुमार किसलवास परिवार के साथ इंद्र व इंद्राणियों ने भक्ति नृत्य किया।

इस मौके पर अशोक सिंघई भोपाल, देवगढ मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष चम्पा लाल नौहरकलां, महामंत्री मुरारी लाल जैन, मुकेश सराफ, इंजी. बाबूलाल जैन, उदय चंद सराफ, मनोज जैन बबीना, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान आदि ने आर्यिकाश्री को अतिशय क्षेत्र देवगढ में आयोजित वार्षिक मेला कार्यक्रम का श्रीफल अर्पित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें