- प्लेटफार्म पर कंबल ओढ़कर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को मालवा, दक्षिण एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें तीन से चार घंटे तक विलंब से आईं। वहीं, शताब्दी और वंदेभारत एक्सप्रेस भी डेढ़ से पौने दो घंटे तक विलंब रही। वहीं, रात के समय सर्दी बढ़ने पर यात्री प्लेटफार्म पर कंबल ओढ़कर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
कुरुक्षेत्र से चलकर झांसी, ललितपुर के रास्ते खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को तड़के 3.41 बजे के स्थान पर पांच घंटे विलंब होकर सुबह 9.46 बजे आई। वहीं अप रूट की ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस तड़के 4.21 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब होकर सुबह 7.20 बजे आई। भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 5.05 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब होकर सुबह 10.32 बजे आई। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5.56 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से आई। साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6.42 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे विलंब होकर सुबह 10.19 बजे आई। दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6.11 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर सुबह 8.47 बजे आई। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6.33 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर सुबह 11.04 बजे आई। वहीं, वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 11.35 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे विलंब होकर दोपहर 1.12 बजे आई।
शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11.42 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे विलंब होकर दोपहर 1.26 बजे आई। पंजाबमेल एक्सप्रेस दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर सवा दो घंटे विलंब होकर दोपहर 3.47 बजे आई। जबकि गोरखपुर की ओर से आने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस शाम 5.48 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर रात सवा नौ बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रात 7.56 बजे के स्थान पर साढ़े चार घंटे विलंब होकर देर रात साढ़े बारह बजे आने की संभावना जताई। वहीं, डाउन रूट की पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस तड़के 3.33 बजे के स्थान पर ग्यारह घंटे विलंब होकर दोपहर 2.27 बजे आई। वहीं, डाउन रूट की कुरूक्षेत्र एक्सप्रेस रात 10.10 बजे के स्थान पर सवा चार घंटे विलंब होकर देर रात ढाई बजे आने की संभावना जताई। वहीं, डाउन रूट की गोंडवाना एक्सप्रेस रात 10.20 बजे के स्थान पर दो घंटा बिलंब होकर देर रात 12.29 बजे आई।