फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल संसाधनों के प्रयोग की होगी मॉनीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के लिए विद्यालयों में है ये सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी लैब) व डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। अब शासन के निर्देश पर इन डिजिटल संसाधनों की नियमित समीक्षा बीएसए करेंगे। इसमें वह विद्यालयों में इन डिजिटल संसाधनों के छात्रों की पढ़ाई में होने वाले उपयोग को देखेंगे।
विज्ञापन

जनपद के करीब 270 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 38 इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी लैब) और पांच पीएमश्री विद्यालयों में 5 डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। इसके जरिए छात्रों को डिजिटल तरीके से शिक्षण कार्य कराने का उद्देश्य है। अब शासन ने इनका प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए इनकी नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी के जरिए छात्रों को आसानी से पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। जिससे कि छात्रों को पढ़ाई में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें