फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका बनी महिला पुरुष दंगल में विजेता

विज्ञापन
ललितपुर। बार में कुश्ती में दांव लगाती महिला पहलवान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। शुक्रवार को कस्बे में अंतरराज्यीय महिला-पुरुष दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पहलवान मोनिका विजेता रहीं। मोनिका ख्याति प्राप्त महिला पहलवान बबीता फोगाट के ग्रुप में शामिल हैं।
विज्ञापन

महिला-पुरुष दंगल में महिला पहलवान मोनिका और पुरुष पहलवानों में पूर्व बुंदेलखंड केसरी झांसी के शैतान सिंह, सोनीपत हरियाणा के अंकुर, झांसी के अवतार सिंह, बबीना के सत्येंद्र आदि पहलवानों के दांवपेच बहुत ही रोचक रहे। इस तरह का दंगल पहली बार होने से हजारों की तादाद में ट्रैक्टरों से भर-भर कर लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे।
इस कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश राय बबीना रेफरी रहे। अंत में अतिथियों ने पुरस्कार देकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि दंगल में हमारे देश के पहलवानों ने कई गोल्ड मेडल दिलवाए। ऐसे आयोजनों से लोगों में अन्य खेलों के प्रति रुचि पैदा होती हैं। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि बेटियां भी किसी से कम नही होती हैं। बेटियां देश की प्रगति में बराबर की हिस्सेदार हैं। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, गीता मिश्रा, मान सिंह, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विजय यादव, महासचिव कृष्णस्वरूप निरंजन, शत्रुघ्न यादव, परवेज पठान आदि मौजूद रहे। संचालन मेहरवान सिंह ने किया। अंत में आयोजक शेर सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पहलवानों से परिचय प्राप्त करते अतिथि- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें