फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गेहूं बेचने के 21 दिन बाद भी नहीं खाते में पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पचोड़ा के किसान अशोक तिवारी ने उपजिलाधिकारी राजबहादुर को ज्ञापन देकर बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर उसने 21 दिन पहले 226 क्विंटल गेहूं बेचा था, लेकिन उसका पैसा अभी तक खाते में नहीं आया।
विज्ञापन

किसान अशोक तिवारी ने बताया कि उसने 12 अप्रैल को गेहूं क्रय केंद्र महरौनी पर 226 क्विंटल गेहूं दिया था। सरकार का आदेश है कि किसानों का पैसा 24 घंटे में उपलब्ध कराया जाए, लेकिन 21 दिन बाद तक खाते में पैसा नहीं आया। उसने बताया कि 23 अप्रैल को घर में भतीजी की शादी थी, जिसके इंतजाम के लिए किसान सेवा सहकारी केंद्र पर गेहूं डाला था, परंतु अधिकारियों लापरवाही से समय पर पैसा नहीं मिल सका। उसने कई बार पीसीएफ के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें