फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल भर का सपना है जीवन

Mon, 28 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आर्यिका पूर्णमति माताजी ने विपत्ति को जीवन का अंग और इसको दूर करने को जीवन की कला बताते हुए कहा कि जीवन में अपने गोरे व काले रंग पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि कब समय बदल जाए।
विज्ञापन


यदि समय बदल गया तो सब कुछ बदल जाता है। जीवन पल भर का सपना है।

श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी चेतन आत्मा को जागृत कर अपने आप
को देखने से ही स्व व पर का ज्ञान होता है। वहीं, आर्यिका शुभ्रमति माताजी ने धर्म के संस्कारों को श्रेयस्कर बताते हुए कहा कि प्रभु के चरणों में ही जीवन की शांति मिलती है और शांति में ही जीवन का कल्याण है।

धर्मसभा में मंगलाचरण मोहिता जैन, बुलबुल, मनु, अंशिका मोदी और अदिति जैन ने गुरु चरणों में किया। आर्यिकाश्री को श्रीफल उनकी बालसखा राजकुमारी जैन नागपुर समेत अनेक स्थानों से आए श्रावकों ने भेंट किए। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज को अर्घ्य धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक नीरज जैन मुल्लन ने समर्पित किया। उधर, मौसम में आए परिवर्तन से शीत लहर से ठुठर रहे असहायों की मदद को जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


महिला जैन मिलन अरिंहत शाखा की अध्यक्ष रेखा जैन के नेतृत्व में महिलाओं ने अतिशय क्षेत्र देवगढ़ और सुदूर अंचल में स्थित ग्राम रमपुरा में पहुंचकर निर्धन व असहाय वर्ग के लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर ज्योति कामरा, शोभा जैन, शशि जैन कामरा, ज्योति जैन, इंद्रा सिंघई, अनीता जैन, वीणा जैन, नम्रता जैन आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें