फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने हर्षपुर में लगाई चौपाल

Sun, 27 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। तहसीलदार प्रीति जैन ने विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम हर्षपुर में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं है। इसके चलते गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे कभी भी संक्रामक बीमारी फैल सकती है। गांव का कोटेदार नियमानुसार ग्रामीणों को खाद्यान्न का वितरण नहीं करता है।

जिस पर उन्होंने ग्राम प्रधान से एक माह में सुधार न आने पर दूसरा प्रस्ताव देने के बात कहते हुए कोटेदार की जमकर क्लास लगाई।
गांव में पेयजल की विकराल समस्या मिली। गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब मिलें। जिस पर उन्होंने ग्राम प्रधान से

तत्काल इन्हें ठीक कराने और कुछ हैंडपंपों की मरम्मत के लिए जल निगम को पत्र लिख कर ठीक कराने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत की जिस पर तहसीलदार ने ठीक तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। गांव में एक भी पट्टेदार नहीं है। चौपाल में एक व्यक्ति ने विरासत दर्ज न होने की शिकायत की,
विज्ञापन


जिस पर राजस्व निरीक्षक ने बताया कि उक्त विरासत चार माह पूर्व की जा चुकी है। जिस पर उन्होंने रिकार्ड मंगाकर उसको देखा। बाद में उन्होंने लेखपाल को शिकायतकर्ता को खतौनी की नकल लाकर देने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार ने गांव की 10 गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक शिवकुमार चौबे, लेखपाल भरत नारायण, ग्राम प्रधान श्रीमती रचना यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

ग्राम प्रधान रही घूंघट में
आजाद के इतने वर्ष बाद आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश महिला जनप्रतिनिधि पर्दा प्रथा के दंश से नहीं उबर पाई है। इसका जीता जागता उदाहरण हर्षपुर की चौपाल में देखने को मिला जहां तहसीलदार के बार-बार कहने के बावजूद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने अपना घूंघट नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें