फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छेड़खानी का मामला मारपीट की धारा में दर्ज, पीड़िता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कडेसरा कलां/तालवेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन रिपोर्ट मारपीट की धारा में दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया की 26 मई को गांव के खेत में अपनी बकरियां चरा रही थी तभी गांव निवासी हरचरण कुशवाहा आया और छेड़खानी करते हुए बुरी नियत से पकड़ लिया और विरोध करने पर पिटाई कर दी। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी और घर जाकर इसकी जानकारी पति को दी। पीड़िता पति के साथ कोतवाली तालबेहट पहुंची जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर सही धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। महिला का आरोप है कि युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है,जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें