फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तमंचे की नोक पर उठा ले गए बकरे सहित पांच बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। हथियारों से लैस कुछ बदमाश करेंगा निवासी किसान के मुंह में तमंचा की नाल डाल कर उसकी चार बकरी और एक बकरा उठा ले गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़ित से जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पीड़ित तुलसी सहारिया ने बताया कि गांव के पास ही कुछ की दूरी पर एक मजरे में खेत है। खेत पर बने कच्चे घर में वह रहता है। जहां वह कुछ बकरियां पाले हुए है। शनिवार की रात बदमाश उसके मकान पर पहुंचे और उसके मुंह में तमंचे की नाल डाल कर मुंह न खोलने की धमकी देते हुए उसकी चार बकरियां और एक बकरा चुरा ले गए। बदमाशों के भागने के बाद उसने घटना की सूचना परिजन और आसपास के लोगों को दी। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस मौके पर गई और पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने एक जोड़ी चप्पलें बरामद की हैं। इनके आधार पर चोरों का पता लगाने की कवायद जारी है।
-
अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
- अशोक कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें