फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी में शुगर की आधुनिक जांच सहित अन्य जांचें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। सीएचसी में अब शुगर की आधुनिक जांच सहित कैलशियम और सीआरपी की जांच की सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। अब तक जांच के लिए मरीजों को झांसी व ललितपुर जाना पड़ता था।
नगर में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण रात में आपातकालीन सेवाएं पूरे समय सुचारू रहती हैं। यहां प्रतिदिन जांच के लिए 50 मरीज आते हैं। पूर्व में सीबीसी, केएफटी, शुगर, ब्लड आदि की जांचें होती थीं। इसकी रिपोर्ट मरीजों के मोबाइल पर उन्हें भेज दी जाती है। अब नए वर्ष से सीएचसी में एचबीए वन सी, कैलशियम और सीआरपी की जांच की सुविधाएं हो गई हैं। इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होती है एचबीए वन सी
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल पाठक ने बताया कि एचबीए वन सी को शुगर की आधुनिक जांच कह सकते हैं। इसमें तीन माह तक के शुगर की रिपोर्ट आती है। इसी तरह सीआरपी में शरीर में होने वाले इंफेक्शन की जानकारी मिल जाती है। जिससे चिकित्सकों को उपचार करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें