फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा जांच में एक नाम से दो जॉब कार्ड पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को रोजगार देने की आड़ में एक नाम से दो-दो लोगों के जॉब कार्ड जारी करने का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इसमें एक बार चेतावनी देने के बाद भी किसी तरह का असर नहीं होने पर ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लाक बार की ग्राम पंचायत बानौनी के ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष को लिखे पत्र में कार्यक्रम अधिकारी बार ने बताया कि एक जॉब कार्ड का भुगतान रिजेक्ट में लंबित है और इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवक द्वारा अवगत कराया गया है। एमआईएस की फीडिंग से ज्ञात हुआ कि जॉब कार्ड संख्या 119 पर चार श्रमिक मरीक्षा, पानबाई, तंसू तथा शीला के नाम और जॉब कार्ड संख्या 120 पर तीन श्रमिक तंसू, शीला तथा बाबू के नाम दर्ज हैं। इसमें तंसू तथा शीला के नाम से दो-दो जॉबकार्ड जारी हैं।
ग्राम रोजगार सेवक को इसी तरह के मामले में 21 अगस्त 2019 को चेतावनी पत्र जारी किया गया था। लेकिन, उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्राम रोजगार सेवक फूल सिंह को एक व्यक्ति के दो जॉबकार्ड बनाने, खाता संख्या फर्जी देने और फर्जी भुगतान कराने का दोषी मानते हुए खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी ग्राम रोजगार सेवक को चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसलिए तीन दिन में ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
- अजय कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी,बार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें