फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट की स्थापना को सदर विधायक ने दिए पच्चीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के बाद अब सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त धनराशि में से 25 लाख रुपये की धनराशि देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया है। उन्होंने एंबुलेंस खरीदने के लिए कुटेशन के आधार पर जिला चिकित्सालय को विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त निधि से पैसा जारी करने की संस्तुति की है। इससे पहले राज्यमंत्री ने भी आक्सीजन प्लांट की स्थापना को धनराशि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें