फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खोदी गई सड़क पर पैदल चले विधायक, डीएम, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लेड़ियापुरा मोहल्ले की सड़क पेयजल के लिए पाइपलाइन डालने के एक माह बाद भी खोदी पड़ी है। जर्जर सड़क से परेशान लोगों की शिकायत पर विधायक व जिलाधिकारी ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क की पैदल चलकर उन्होंने हकीकत जानी और जलनिगम के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए मिट्टी पर रोलर चलवाकर सड़क चलने योग्य बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर के हालात जानने निकले सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की गाड़ियां जैसे ही लेड़ियापुरा मार्ग पर मुड़ीं तो खोदी पड़ी सड़क की मिट्टी से उनकी गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। सड़क की हालत देख डीएम ने गाड़ी को रुकवाकर पैदल ही आगे का रास्ता तय करना शुरू किया। उनके साथ सदर विधायक, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा व जल निगम के अधिकारी पैदल चल दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी सड़क खोदी पड़ी है वहां मिट्टी का समतलीकरण कराकर रोलर चलवा दें। जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले सीमित क्षेत्र में खोदाई करके काम करें। जब वह काम पूरा हो जाए उसके बाद काम शुरू करें, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। संबंधित अधिकारियों को टेस्टिंग करवाकर मिट्टी को दबाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें